फतेहपुर-वजीरगंज मुख्य सड़क मार्ग पर बदऊआँ मोड़ के पास गुरुवार की देर शाम एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार हेतु फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। युवक की पहचान पुनौल गांव निवासी विमल रविदास के पुत्र के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह किसी कारणवश सड़क पर गिर गया,