गाजीपुर के जमानियां थाना क्षेत्र अंतर्गत धरम्मरपुर पक्का पुल पर शनिवार तड़के घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। धान से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और गौ-वंश लदे एक पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा पुल की रेलिंग लटककर हवा में तैरने लगा। जिससे कुछ देर के लिए पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।