पताही प्रखंड के देवापुर पंचायत के लहसनिया गांव अलाउदीन सेठ के दरवाजे पर पैक्स अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कृषि विभाग के आत्मा द्वारा रबी किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ।रवि किसान गोष्टी में कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक आनंद कुमार द्वारा किसानों को बैज्ञानिक तरीके से सब्जी एवं केला के खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया ।