धनबाद/केंदुआडीह: धनबाद सदर अस्पताल में 'स्वस्थ नारी, सशक्त नारी' अभियान की शुरुआत
धनबाद सदर अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान की शुरुआत हुई। सिविल सर्जन आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगेंगे, जिसमें महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यक्रम होंगे। विधायक राज सिन्हा ने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।