मोहनिया: रसूलपुर कर्महरी के पास से मोहनिया पुलिस ने दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, 85 पीस शराब हुआ जब्त
Mohania, Kaimur | Mar 24, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए रसूलपुर करमहरी के पास एक व्यक्ति के पास से पांच पीस शराब बरामद किया। वही उसके साथ खड़े रहे दूसरे व्यक्ति से पूछताछ करने के बाद उसके घर पर तलाशी के दौरान पुलिस ने 80 पीस शराब बरामद कर लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।