बैरिया थाना क्षेत्र के बगही रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 1 स्थित बगही तमोलिया टोला निवासी भोला मियां का 13 वर्षीय पुत्र मोहम्मद दानिश बीते 3 जनवरी 2026 से रहस्यमय ढंग से लापता है। दानिश सातवीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे परिजनों के अनुसार, बच्चे के अचानक लापता होने के बाद से परिवार के लोग लगातार उसकी तलाश में जुटे हैं।