शाजापुर: प्राचीन माँ राजराजेश्वरी मंदिर में नए साल की शुरुआत, भक्तों की भीड़ उमड़ी
2024 की विदाई के साथ ही बुधवार 1 जनवरी से वर्ष 2025 की शुरुआत हो गई वैसे में शाजापुर शहर के मां राजराजेश्वरी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है ।लोग अपने नए साल की शुरुआत में अपने आराध्य के दर्शन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। दर्शन कर लोग एक दूसरे को भी नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे हैं।