इटावा: पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाया शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन, आर्यन यादव ने कहा 2027 में 'पूर्ण बहुमत' की सरकार बनेगी
Etawah, Etawah | Jan 23, 2026 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन आज सिविल लाइन स्थित सपा कार्यालय पर जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया, आर्यन यादव ने 2027 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का दावा किया, शुक्रवार सुबह 11:00 धूमधाम से मनाया गया जन्मदिन।