बेतिया: हत्या मामले की जांच में जुटी पुलिस, बेतिया एसपी ने संभाली कमान
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी डीएसपी सदर2 राजनिष्कंट प्रियदर्शी और यातायात डीएसपी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। घटनास्थल पर जांच चल ही रही थी कि पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन स्वयं मौके पर पहुंचे।