हुज़ूर: कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 80 साल के बुजुर्ग ने तेल डालकर आग लगाने का किया प्रयास
Huzur, Bhopal | Mar 13, 2024 कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में 80 साल के बुजुर्ग ने तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। बुजुर्ग जुमेराती के व्यापारी के यहां चौकीदारी का काम करता था। पैसा नहीं मिलने के कारण यह कदम उठाया है। अपर कलेक्टर भूपेंद्र गोयल ने मामले की उपायुक्त श्रम जेसमीन अली सितारा को जांच सौंपी है और कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ₹10 हजार की मदद की।