आरा: भारी बारिश के बाद आरा नगर निगम की खुली पोल,रमना मैदान के समीप रोड समेत कई सड़क हुआ तलाब में तब्दील
Arrah, Bhojpur | Jul 6, 2024 भारी बारिश के बाद आरा शहर की सड़के झील में तब्दील हो गई।बारिश के बाद नगर निगम की पोल खुल कर सामने आ गई है। महिला कॉलेज और रमना मैदान, महावीर टोला समेत तमाम सड़कों पर पानी घुटना से ज्यादा भर रहा। आम राहगीरों को काफी समस्या का सामना भी करना पड़ा।