आरा: मड़नपुर गांव में विषैले सांप के डसने से एक अधेड़ महिला की हालत गंभीर
Arrah, Bhojpur | Jul 5, 2024 भोजपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव में शुक्रवार की शाम विषैले सांप के डसने से एक अधेड़ महिला की हालत काफी गंभीर हो गई। जिसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला नारायणपुर थाना क्षेत्र के मड़नपुर गांव निवासी दिलीप पंडित की 50 वर्षीया पत्नी शिवझारो देवी है