चरघारा गांव निवासी 59 वर्षीय प्रवासी मजदूर सीद्दीक मियां की मौत पश्चिम बंगाल में हो गई।मिली जानकारी के अनुसार सीद्दीक मियां रानीगंज स्थित एक रोल बेकरी कारखाने में वर्षों से मजदूरी कर रहे थे। दस दिन पहले ही वे काम के लिए घर से गए थे। बेकरी से बिस्कुट पहुंचाने के दौरान सड़क पार करते समय एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।