राजनगर आसपास के क्षेत्रों में लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को दूसरे दिन व्रतियों ने खरना का पूजन संपन्न किया। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद व्रतियों ने शाम को शुद्धता और पवित्रता के साथ स्नान कर पूजा की तैयारियाँ शुरू कीं। घर-घर में मिट्टी के नए चूल्हे बनाए गए जिन पर आम की लकड़ी से गुड़, दूध