बीकापुर: सराय मनोधर के पास छात्र की पिटाई के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त सहित अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है
खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के सराय मनोधर के पास की है, मामले में नान्हक प्रसाद तिवारी निवासी बीरापुर ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका नाती बीते 20 जुलाई को 12 बजे के आसपास छुट्टी होने के चलते साइकिल से घर आ रहा था, कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल सवार 4 लोगों ने बिना कुछ बोले उसके नाती को मारा पीटा, 1 आरोपी सहित मोटरसाइकिल को नाती ने पहचान लिया, मुकदमा दर्ज हुआ है ।