बेनीपुर: बहेड़ा पुलिस ने बुधवार दोपहर 4 बजे बैंक सुरक्षा के लिए किया मॉक ड्रिल
बैंक की सुरक्षा के मद्देनजर बुधवार को बहेड़ा एसएचओ चंद्रकांत गौरी के नेतृत्व में बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में मॉक ड्रिल किया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वरिय पुलिस अधिकारी के आदेश के आलोक में बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में सुरक्षा की सायरन बजाकर मॉक ड्रिल किया गया तथा कई जानकारी एसएचओ ने इकट्ठा किया। इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी व बैंक प्रबंधक आदि उपस्थित थे।