लाडपुरा: चंद्रलोही नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, गुर्जर समाज ने किया विरोध प्रदर्शन
Ladpura, Kota | Jul 29, 2025 चंद्रलोही नदी में डूबे युवक का तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, गुर्जर समाज ने किया विरोध प्रदर्शन कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में स्थित चंद्रेसल गांव की चंद्रलोही नदी में तीन दिन पहले डूबे युवक लाल गुर्जर का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक नदी पार करते समय ट्रैक्टर से नीचे उतरकर हाथ-पैर धो रहा था, तभी अचानक वह बहाव में बह गया।