सोमवार 6:00 बजे के लगभग भेरुनाला स्थित गुरुद्वारा वृंदावनपुरा में संत शिरोमणि अहिरवार रविदास समाज संघ, उज्जैन संभाग द्वारा एक महत्वपूर्ण संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संभागीय अध्यक्ष मनोहर सुरेश कसुमरिया ने की।बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में संचालित विभिन्न संगठनों को एकजुट कर एक संगठन के माध्यम से कार्य करने पर विचार-विमर्श करना था।