सीतामऊ: संजीत में मछली पकड़ने की बात को लेकर मारपीट एवं टू व्हीलर गाड़ी में तोड़फोड़ मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज
संजीत में मछली पकड़ने की बात को लेकर गुलशेन पिता गुला के साथ मार-पीटकर टू व्हीलर गाड़ी में तोड़फोड़ मामले में नाहरगढ़ पुलिस ने 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है। नाहरगढ़ पुलिस ने रविंद्र, परवीण, कृष्ण पाल सिंह, नरेंद्र सिंह पिता ईश्वर सिंह राजपूत के खिलाफ कार्रवाई की है। यह जानकारी एसआई जगदीश चंद्र हाडा ने दी है।