द्वारका: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने पालम से ₹10 लाख के सोने के जेवरात चुराने वाले एक चोर को किया गिरफ्तार
द्वारका साउथ थाना पुलिस ने सोने के जेवरात चुराने वाले एक चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए चोर का नाम कंवरपाल सिंह है जो पालम गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इसके पास से 10 लाख रूपए की कीमत के सोने के जेवरात ,एक कार ,एक बाइक ,एक वाशिंग मशीन और साढ़े 18 हज़ार रूपए नकद बरामद किये है। इसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने के मामले को सुलझाने का दावा किया है।