भिवानी: हल्का बवानी खेड़ा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक शख्स का शव उसी की ससुराल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला
इसकी सूचना पुलिस को मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर भिवानी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।मृतक की पहचान जयबीर निवासी गांव शेरडा ,जिला हनुमानगढ़, राजस्थान के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच में जुटी है।