मिशन शक्ति के तहत अयोध्या में महिलाओं को किया जा रहा जागरूक
Sadar, Faizabad | Sep 15, 2025
अयोध्या। महिला पुलिस टीम द्वारा #मिशनशक्ति_05 अभियान के अंतर्गत जनपद में सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं, महिलाओं और बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी।