बरेली: बरेली पासपोर्ट केंद्र में तकनीकी गड़बड़ी, 350 आवेदक मायूस होकर लौटे, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
पीलीभीत बाईपास स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र में गुरुवार को तकनीकी खामी के चलते सर्वर फेल हो गया। इस वजह से पासपोर्ट नवीनीकरण, दस्तावेज सत्यापन और नए आवेदन जैसे कार्यों के लिए पहुंचे करीब 350 से अधिक आवेदकों को घंटों इंतजार के बाद निराश होकर वापस लौटना पड़ा। परेशान आवेदकों ने कार्यालय स्टाफ पर बदसलूकी और उचित जवाब न देने के भी आरोप लगाए हैं।