राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले में बालिकाओं के सशक्तिकरण को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सोढ़ में यह आयोजन हुआ।