कन्नौज: मोचीपुर क्रासिंग के पास मार्केट और मंदिर में चोरी की घटना, सीसीटीवी कैमरे बंद होने से दुकानदार नाराज।
कन्नौज के मोचीपुरा क्रॉसिंग के पास मौजूद मार्केट और मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। रविवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला। मार्केट से कुछ मीटर आगे मौजूद मंदिर से चोर घंटे चोरी करने ले गए हैं। चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सीसीटीवी कैमरे बंद होने के कारण व्यापारी नाराज है।