कन्नौज: विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला कारागार के 254 विचाराधीन बंदियों को दी जा रही विधिक जानकारी, न्यायालय में हुई बैठक।
जिला न्यायालय में शनिवार को विधिक सहायता के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई है। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी जिला जज लोकेश वरुण मौजूद रहे हैं। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल और पैनल अधिवक्ता के कार्यों की इस दौरान समीक्षा हुई है। L.A.D.C. काउंसलर श्वेतांक अरुण के मुताबिक 254 बंदियों को वर्तमान समय में विधिक सहायता दिए जाने की जानकारी दी।