हर साल दीपावली से एक दिन पहले आधी रात के वक्त फूलों की मंडी विदिशा के सब्जी मंडी में लगती है। इस बार रात 11 बजे के लगभग यह मंडी लगी। आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से किसान अपने गेंदा के फूलों को लेकर यहां पहुंचे, बताया गया कि देर रात 11 बजे से लगभग 3 बजे तक यह मंडी चलेगी। यहां ₹40 से लेकर ₹80 तक प्रति किलो के हिसाब से फूलों की बिक्री ठोक के भाव में हुई।