मोतिहारी: सदर अस्पताल परिसर से ह्रदय रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित 11 बच्चों को आईजीआईसी पटना भेजा गया
जिले में मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत मोतिहारी सदर अस्पताल परिसर से ह्रदय रोग की गंभीर समस्या से पीड़ित 11 बच्चों को एम्बुलेंस से आईजीआईसी पटना भेजा गया।मौके पर प्रभारी सिविल सर्जन सह एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि बिहार में एक महीने के भीतर बाल हृदय योजना का कैंप आईजीआईसी अस्पताल पटना में लगने वाला है।