*पाला एवं शीतलहर की संभावना, फसलों को बचाने के लिए कृषि विभाग ने दिए सुझाव*जिले में विगत दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते पाला पड़ने की संभावना बनी हुई है। पाला एवं शीतलहर से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाव के लिए किसानों को समय रहते आवश्यक उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।