बलिया के ऐतिहासिक ददरी मेले में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 नवंबर शुक्रवार की शाम को कवि सम्मेलन की महफिल सजेगी, यह जानकारी मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने गुरुवार की शाम चार बजे दी है। बताया कि कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कवि शंभू शिखर, दिनेश बावरा शिरकत करेंगे। कवियों ने अपने वीडियो के माध्यम से बलिया जिला प्रशासन का आभार जताया है।