भदोही: भदोही में सास से नोंक-झोंक के बाद बहू ने लगाई फांसी, हुई मौत
सास से नोंक-झोंक के बाद बहू ने लगाई फांसी। भदोही में सास-बहू के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को नोंक-झोंक हुई। जब परिवार के लोग काम से घर से बाहर निकल गए तो बहू ने अपनी सास की डांट से क्षुब्ध होकर पंखे के सहारे साड़ी का फंदा डालकर झूल गई। जिसके चलते विवाहित की मौत हो गई। यह मामला चौरी थाना क्षेत्र के लक्षापुर गांव में स्थित राजभर बस्ती का है।