चनपटिया: भाजपा ने उमाकांत सिंह पर जताया भरोसा, चनपटिया से फिर चुनावी मैदान में देंगे चुनौती
गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि चनपटिया विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक उमाकांत सिंह को पार्टी ने एक बार फिर से उम्मीदवार घोषित किया है। यह लगातार दूसरा मौका है जब पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है।