गोरौल: एनएच 22 पर हरसेर चौक के पास दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर हरसेर चौक के निकट मंगलवार को 8 बजे दिन में दो बाइक के टक्कर में बाईक सवार एक व्यक्ति मौत हो गई वही एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही गोरौल पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।