बिंदकी: बिंदकी कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, एक बाल अपचारी सहित 3 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली पुलिस ने 3 दिन पहले एक घर से सोने की अंगूठी तथा झुमकी की चोरी के मामले का खुलासा किया है। शुक्रवार को दिन में करीब 2:00 बजे एक बाल अपचारी तथा दो युवकों कुल तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बताते चलें कि बिंदकी कस्बे के मोहल्ला तहसील के पीछे नई बस्ती में किराए में रहने वाली रेनू ठाकुर के घर से तीन दिन पहले चोरी हुई थी।