शाजापुर: कौटिल्य स्कूल के आगे हाइवे पर खड़े ट्रक में घुसी तेज़ रफ़्तार कार, कार क्षतिग्रस्त, सवार सुरक्षित
शाजापुर कोतवालीथाना क्षेत्र अंतर्गत कौटिल्य स्कूल के आगे हाइवे पर सुबह2बजे करीब भोपाल की ओर से शाजापुर आ रही एक कार खड़े ट्रक से इतनी जोरदार टकराई कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दुर्घटना के बाद बीच सड़क पर ही फंस गई, गनीमत रही की कार मे लोगो को गंभीर चोटे नहीं आई इस दौरान कुछ देर तक राहगीरों और वाहन चालकों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा