गोरौल: व्यासचक गांव में पांच दिवसीय हनुमंत महायज्ञ के लिए हाथी, घोड़े और गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई
गोरौल प्रखंड क्षेत्र के व्यासचक गांव में नवनिर्मित मंदिर में हनुमान जी का प्राण प्रतिष्ठा एवं पांच दिवसीय हनुमंत महायज्ञ को लेकर सोमवार की सुबह 7 बजे कटरमाला साधू बाबा स्थान के निकट से यज्ञ स्थल तक हाथी,घोड़ा एवं गाजेबाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।इस कलश यात्रा में 551 कुमारी कन्या,महिलाएं एवं पूर्व मंत्री वृशिण पटेल सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल थे।