सैदपुर के स्टेशन रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पीजी कॉलेज में शुक्रवार को प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारी, निकायों के सदस्यों के एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर एस. ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।