शेखपुरा: कारे गांव में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो युवक हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
शेखपुरा जिले के कारे गांव में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार पूर्व में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद चल रहा था, वहीं विवाद बढ़ने के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें दो युवक घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों की पहचान कारे गांव निवासी साकेत कुमार व निवास कुमार के रूप में हुई है।