भदोही: भदोही में बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कराटे चैंपियनशिप का समापन किया
भदोही के प्रेम बहादुर सिंह पब्लिक स्कूल में गुजरियो कराटे फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने विजेताओं को मेडल देकर समापन किया। उन्होंने कहा कि भदोही में इतना बड़ा आयोजन होना गर्व की बात है। इससे युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।