कानपुर: कानपुर के डीएम ने धूमधाम से नाच-गाने के साथ अधिकारियों संग मिलकर मनाई होली
कानपुर में बड़े धूमधाम से होली मनाई जा रही है। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगा रहे हैं।फाग के साथ होली का जश्न मनाया। डीएम ने गुरुवार 3 बजे जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान डीएम का ठुमके लगाते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। डीएम ने कहा सभी को हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाना चाहिए। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की।