अरवल: सदर प्रखंड में रसोईया संघ का धरना जारी, विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन
Arwal, Arwal | Apr 16, 2025 सदर प्रखंड परिसर में जिले के रसोईया संघ के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार दोपहर 12:00 बजे से दूसरे दिन भी धरना दिया गया। इस मौके पर रसोईया संघ के नेता ने कहा कि जिले के रसोईयों के 12 महीने का बकाया वेतन शीघ्र भुगतान किया जाए एवं दैनिक मजदूरी के आधार पर राशि का भुगतान किया जाए।