अरवल: हथियार के बल पर दुकानदार के पिता को बंधक बनाकर 1 लाख 25 हजार रुपये की चोरी
Arwal, Arwal | Apr 16, 2025 अरवल नगर थाने में बुधवार सुबह 10:00 चोरी के एक मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जिसके तहत यह बात सामने आया है कि भूपत बिगहा अहियापुर में हिमांशु ट्रेडर्स नामक दुकान में मंगलवार की रात चोरों द्वारा एक लाख 25 हजार के समान की चोरी कर ली गई है। दुकानदार रंजीत कुमार के पिता दुकान में ही सोए हुए थे लेकिन चार चोरों द्वारा उन्हें बंधक बना लिला गया।