देहरादून: स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी देहरादून स्थित शासकीय आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग की ली समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने यमुना कॉलोनी देहरादून स्थित शासकीय आवास में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान विभाग के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विभागीय अधिकारियों को राजकीय मेडिकल कालेजों में रिक्त नर्सिंग अधिकारियों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति प्रकिया शुरू करने के निर्देश दिए गए है।