माडा: एसपी निवेदिता गुप्ता ने जिले के चिकित्सकों के साथ की बैठक, जिला चिकित्सालय परिसर में पुलिस चौकी खोलने पर हुई चर्चा।
एसपी निवेदिता गुप्ता ने जिले के चिकित्सकों के साथ की बैठक, जिला चिकित्सालय परिसर में पुलिस चौकी खोलने पर हुई चर्चा पुलिस एवं चिकित्सकों के मध्य पारस्परिक आपसी समन्वय बनाये रखने के संबंध में पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता की अध्यक्षता में एक अहम बैठक संयुक्त रूप से आयोजित की गई। बैठक में दोनो विभाग से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।