तहसील मुख्यालय कटंगी से करीब 04 किमी दूर ग्राम खमरिया गांव के वार्ड क्रमांक 01 में वन्य प्राणी तेंदुए की लगातार आमद देखी जा रही है। जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। सोमवार की शाम वन्य प्राणी तेंदुआ गांव में घुस आया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर वन्य प्राणी खेतों की ओर भाग गया है। ग्रामीणों ने पूरे मामले में वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।