भोपाल से नाराहट की ओर बारात लेकर जा रही कार गुरुवार देर रात्रि कबराटा पुल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराती हुई पुल के नीचे जा गिरी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कार में फंसे हुए लगभग आधा दर्जन बारातियों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया। उक्त घटना का वीडियो शुक्रवार दोपहर करीबन 3:00 बजे सामने आया है।