बासोदा: गंजबासोदा: कोटा में छठी मंजिल से गिरने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
कक्षा 10 में 94 फीसदी अंक हासिल करने वाले गंजबासौदा के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 2 में रहने वाले 17 वर्षीय अभिजीत रघुवंशी नीट की तैयारी करने के लिए कोटा गए हुए थे। परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें 27 मई को ही कोटा में कोचिंग सेंटर पर छोड़ा था। रविवार सुबह वह अज्ञात कारण और संदिग्ध परिस्थितियों में छठवीं मंजिल से फिसल कर नीचे आ गिरे जिससे मौत हो गई।