फतेहपुर: बकेवर थाने की पुलिस ने चोरी की दो बाइको के साथ 5 चोरो को किया गिरफ्तार।
फतेहपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बकेवर पुलिस ने पतारी मोड़ के पास से वाहन चेकिंग के दौरान पांच बाइक चोरो को एक साथ उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह चोरी की दो बाइको के साथ उनको कहि बेचने की फिराक में जा रहे थे। पुलिस ने जब पकड़े गए लोगो की जांच पड़ताल की तो सभी बाइक चोरी करने वाले शातिर निकले फिलहाल पुलिस ने उनको जेल भेज दिया है।