भांडेर अनुभाग के पंडोखर थाना क्षेत्र के पंडोखर गांव में एक महिला की जहर का सेवन से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंडोखर गांव के बस स्टैंड के पास रहने वाली तरन्नुम पत्नी इरफान खान ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया था। परिजनों ने उसकी हालत बिगड़ने पर तत्काल इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया।