खुरई: समाजवादी पार्टी के एमपी अध्यक्ष ने बरोदिया नौ नगर का किया दौरा,मृतकों के परिवारों को एक एक करोड़ रु सहायता की मांग की
Khurai, Sagar | Jul 27, 2024 समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर आज दोपहर एमपी के सपा अध्यक्ष मनोज यादव के साथ प्रतिनिधी मण्डल ने खुरई के बरोदिया नौ नगर गांव का दौरा किया। ज्ञातव्य है कि पिछले एक वर्ष में एक ही दलित परिवार के 3 लोगों की हत्या हो गई थी । सपा एमपी अध्यक्ष ने मृतक के परिवारों को एक एक करोड़ की सहायता व अन्य सदस्यों को सुरक्षा की मांग की है।